Home > Archived > पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, उरी में भारतीय चौकियों पर हमला

पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, उरी में भारतीय चौकियों पर हमला

पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, उरी में भारतीय चौकियों पर हमला
X

श्रीनगर | भारतीय सीमा में घुसकर पांच सैनिकों को मारने के अगले ही दिन बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर दिया। पाक की ओर से आज फिर फायरिंग की गई। उल्लेखनीय है कि सेनाध्यक्ष जनरल विक्रमसिंह पुंछ दौरे पर हैं, जहां भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर की कई चौकियों पर फायरिंग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सरहद पार से हुई इस गोलीबारी का जवाब भारतीय सेना ने भी गोलीबारी कर दिया है। 

Updated : 7 Aug 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top