तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ रवाना
जम्मू | पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों का नया जत्था बुधवार सुबह यहां से रवाना हुआ। तीन वाहनों के काफिले में सवार 101 श्रद्धालु बुधवार सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर यहां के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से रवाना हुए। अमरनाथ रवाना होने वाले श्रद्धालुओं का यह 41वां जत्था है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जत्था पहलगाम और बालटाल स्थित आधार शिविरों के रास्ते में है। आज के जत्थे के साथ जम्मू आधार शिविर से अब तक 51 हजार 325 श्रद्धालु अमरनाथ के लिए रवाना हो चुके हैं।
Updated : 7 Aug 2013 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire