दुर्गा शक्ति मामले में नियमों का पालन होगा : प्रधानमंत्री
X
X
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की निलंबित अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के मामले में नियमों का पालन किया जाएगा। दुर्गा शक्ति निलंबन मामले में सरकार के रुख पर एक सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा, "यहां निर्धारित नियम हैं। उनका पालन होगा। हम इस मामले की विस्तृत जानकारी लेने के लिए राज्य सरकार के संपर्क में हैं।" वर्ष 2009 बैच की 28 वर्षीया आईएएस अधिकारी नागपाल का उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 29 जुलाई को निलंबन किए जाने के बाद से जनता में रोष देखा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से नागपाल के लिए न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कानून के पालन में तैनात अधिकारियों की सुरक्षा की जरूरत पर बल दिया।
Updated : 5 Aug 2013 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire