Home > Archived > जगन मोहन रेड्डी का अनशन 7वें दिन भी जारी

जगन मोहन रेड्डी का अनशन 7वें दिन भी जारी

हैदराबाद | वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सातवें दिन भी जारी है। उनकी गिरती सेहत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कडप्पा से सांसद जगन को शुक्रवार रात निजाम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (निम्स) में भर्ती कराया गया लेकिन आंध्र प्रदेश के विभाजन पर भूख हड़ताल कर रहे जगन ने अनशन वापस लेने से इंकार कर दिया। आय से अधिक संपत्ति मामले में न्यायिक हिरासत का सामना कर रहे जगन को कड़ी सुरक्षा के बीच उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल से निम्स में स्थांतरित किया गया। जगन को आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया है और यहां आठ चिकित्सकों की टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है। शरीर में ग्लूकोज का स्तर और रक्तचाप लगातार कम हो रहा है| तथा चिकित्सकों ने उन्हें नसों के जरिए तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने अनशन जारी रखने पर हालत और बिगड़ने की चेतावनी दी है।

Updated : 31 Aug 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top