Home > Archived > जम्मू कश्मीर में 5.2 तीव्रता का भूकंप

जम्मू कश्मीर में 5.2 तीव्रता का भूकंप

जम्मू कश्मीर में 5.2 तीव्रता का भूकंप
X

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसके चलते जम्मू के कई घरों में दरारें आ गई हैं। बीते 24 घंटों में दूसरी बार यहां भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.2 दर्ज की गई है। भूकंप रात करीब 3 बजे आया। इस भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ था।
विदित हो कि इससे पहले शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे आए भुकंप का केंद्र भी किश्तवाड़ ही था। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के अलावा पंजाब और हिमाचल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, रिक्टर पैमाने 5.4 तीव्रता के इन झटकों से हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Updated : 3 Aug 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top