जनमानस

राष्ट्रीय राजमार्गों की दुर्दशा राजनीति का शिकार


राष्ट्रीय राजमार्ग किसी भी प्रदेश या शहर के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग ही वे मार्ग होते हैं जो एक शहर को दूसरे शहर से, एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से जोड़ते हैं। इसलिए इन राजमार्गों को दुरुस्त और खूबसूरत रखना चाहिए। लेकिन इस मामले में ग्वालियर-चंबल संभाग का दुर्भाग्य है कि यहां चौड़ी सड़क होने के स्थान पर चौड़े गड्ढे मुसाफिरों को नसीब होते हैं। ग्वालियर से दतिया, ग्वालियर से शिवपुरी और गुना जाने तक का सफर काफी कष्ट वाला लगता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर केन्द्र और राज्य सरकार के बीच होने वाली राजनीति का खामियाजा जनता को उठाना पड़ता है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। समय-समय पर इन मार्गों को दुरुस्त रखने की चिंता भी सरकारों को करना चाहिए।

सुमित राठौर, ग्वालियर


Next Story