Home > Archived > देश का पूरा माहौल कांग्रेस के खिलाफ: मोदी

देश का पूरा माहौल कांग्रेस के खिलाफ: मोदी

देश का पूरा माहौल कांग्रेस के खिलाफ: मोदी
X

नई दिल्ली। भाजपा चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस समय पूरे देश मे कांग्रेस के खिलाफ माहौल बना हुआ है। देश की जनता कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बेदखल करना चाहती है और उसे भाजपा ही सबसे अच्छे विकल्प के रूप में नजर आ रही है। लेकिन इस अवसर को अपने पक्ष में बदलना एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए हर बूथ स्तर पर जनता तक पंहुच बना कर उससे जुड़ना होगा।
लोकसभा चुनावों की दृष्टि से पार्टी की तैयारियों का जायज़ा लेने दिल्ली पहुंचे मोदी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करना चाहती है और पार्टी को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ जोड़ने तथा अपने जनाधार का विस्तार करने में जुट जाना चाहिए। तभी हम देश की जनता को कांग्रेसमुक्त शासन दे पाएंगे।
बैठक के संदर्भ में चर्चा करते हुए पार्टी के प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर के अनुसार मोदी ने कहा कि इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए पार्टी को अपने जनाधार का विस्तार करना होगा। समाज के सभी वर्गों को साथ लेना और उसे अपने से जोड़ना होगा। उनके अनुसार मोदी ने कहा कि जनाधार का विस्तार करना ही मुख्य मुद्दा है। विभिन्न वर्गों तक सटीकता से पहुंचें। इसके लिए गहराई से योजनाएं बनाएं और उसका क्रियान्यवन सही ठंग से हो। जावडेकर ने बताया कि इस बैठक में लालकृष्ण आडवाणी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इसके अतरिक्त भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकरी, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री उपस्थित थे।



Updated : 18 Aug 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top