पाकिस्तान ने फिर किया युद्ध विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने फिर किया युद्ध विराम का उल्लंघन
X

पुंछ | पाकिस्तान ने इस महीने में पांचवीं बार युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू और कश्मीर के पुंछ में भारतीय चौकी पर जबरदस्त गोलीबारी की है। भारतीय सैनिकों ने भी जवाब में गोलीबारी की।
सेना के अधिकारियों के अनुसार पुंछ सेक्टर से करनी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने भारी हथियारों से फायरिंग की। इससे पहले सोमवार की रात में पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों से पुंछ में अग्रिम क्षेत्र में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की थी।

Next Story