नक्सली हमले में एसपी समेत सात जवान शहीद
X
राँची | झारखण्ड के दुमका में आज हुये एक नक्सली हमले में सात जवान शहीद हो गये हैं। इसमें एक एसपी शामिल है। यह इलाका झारखण्ड सीमा से जुड़ा जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्र है।
मृतकों में एसपी के बॉडीगार्ड और ड्राइवर भी शामिल है। जबकि तीन घायल पुलिसकर्मी को दुमका सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। एक पुलिसकर्मी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अपोलो रेफर किया गया है। घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार दुमका की डीआइजी प्रिया दुबे ने सभी पुलिस अधिकारियों की दुमका में बैठक बुलायी थी। एसपी श्री बलिहार बैठक में भाग लेने के बाद पाकुड़ लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाये नक्सलियों ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि पुलिस टीम को घेर कर नक्सलियों ने जबरदस्त गोलीबारी की। घटना के बाद दुमका के एसपी और पुलिस इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गये है। इस बीच डीआइजी प्रिया दुबे ने चार पुलिसकर्मियों की शहिद होने की पुष्टी की है। इस बीच चर्चा है कि नक्सली हूल दिवस के दिन ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन उस दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम की वजह से घटना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हुए। हमले में घायल जवानों को दुमका लाये जाने के बाद अस्पताल उपस्थित पुलिसकर्मी काफी उत्तेजीत हो गये। घायलों को बेहतर इलाज के लिए ले जाने हेतु हेलीकाप्टर की मांग करने लगे।