Home > Archived > राकेश के भाजपा में आने से भिण्ड में टूटेगी कांग्रेस की चौधराहट

राकेश के भाजपा में आने से भिण्ड में टूटेगी कांग्रेस की चौधराहट

राकेश के भाजपा में आने से भिण्ड में टूटेगी कांग्रेस की चौधराहट
X

भोपाल | चौधरी राकेश सिंह के भाजपा में शामिल होने पर चम्बल संभाग प्रमुख जिला भिण्ड के राजनैतिक समीकरण ही पलट गए हैं। विधानसभा प्रतिपक्ष उपनेता चौ. राकेश सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव में विश्वास न जताकर जिस तरह राष्ट्रवादी राजनीति पर केन्द्रित अपना पक्ष रखकर कांग्रेस की हवाईयां उड़ाई हैं वहीं भाजपा ने उनके इस स्पष्टवादिता की राजनीति से प्रभावित होकर गले लगाया है। चौ. राकेश सिंह के इस कदम से भिण्ड जिले की राजनीति उलट गई है।
भिण्ड जिले में कांग्रेस के पास तीन दिग्गज नेता थे जो किसी भी दृष्टि से प्रदेश स्तर के नेताओं से कम नहीं हैं, उन्ही में से एक चौ. राकेश सिंह हैं जो भिण्ड विधानसभा क्षेत्र से विधायक होकर विधानसभा में प्रतिपक्ष उपनेता थे। वर्तमान विधानसभा में उनका प्रतिपक्ष नेता बनना लगभग तय था, लेकिन कांग्रेस की गुटबाजी राजनीति के चलते उनकी जगह अजय सिंह प्रतिपक्ष नेता बनने में सफल रहे।
चौ. राकेश सिंह चार बार विधायक रहे हैं। वे दिग्विजय ङ्क्षसह के शासन काल में आवास पर्यावरण मंत्री भी रह चुके हैं। चौ. राकेश सिंह प्रखर वक्ता होने के साथ-साथ अध्ययनशील ज्ञानवान विधायक माने जाते हैं, उनकी विद्वता कहीं न कहीं प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह के कद को प्रभावित करती थी, यही वजह है कि एक बार विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस ने उनको बली की बकरा बना दिया, तब चौ. राकेश सिंह कांग्रेस के व्यवहार से काफी व्यथित हुए, उस समय भाजपा ने एक अच्छे योग्य विधायक की कदर करते हुए उनके निलंबन की बहाली की। जिस कांग्रेस के लिए उन्होंने अपना सारा राजनैतिक कैरियर दांव पर लगाया, वही उनका साथ छोड़ गई। पिछले दिनों हुए इस घटनाक्रम ने निश्चित रूप से भाजपा की दरियादिली ने उनको प्रभावित किया, वहीं कांग्रेस में हो रही उपेक्षा का ही परिणाम है कि उन्होंने विधानसभा पटल पर कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव को अनुचित ठहरा दिया, जिसके फलस्वरूप तेजी से घटे घटनाक्रम में भी भाजपा में शामिल हुए, उनके भाजपा में आने से भिण्ड की रानीति में हलचल मच गई है। बेशक कुछ भाजपा नेताओं की हवाईयां भी उड़ी हों, लेकिन अधिकांश भाजपा कार्यकर्ता व नेता उत्साहित नजर आए। भिण्ड जिले में कांग्रेस का वर्चस्व खत्म होने के साथ भाजपा का बढ़ा है। ऐसा कहा जा सकता है कि चौधरी राकेश सिंह के भाजपा में आने से भिण्ड क्षेत्र में कांग्रेस की चौधराहट भी टूट जाएगी।
चौधरी परिवार पुराना जनसंघी
चौ. राकेश सिंह का परिवार पुराना जनसंघी हैं, उनके पिता स्व. दिलीप सिंह चौधरी भिण्ड से भाजपा से विधायक रहे, भाजपा के पुराने कार्यकर्ता व नेता उनके पहले से ही संपर्क में हैं, जिसके चलते भाजपा में समाहित होने में उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होगी। वहीं चौ. राकेश सिंह के भाजपा में शामिल होने से चम्बल संभाग को एक तेज तर्रार कद्दावर नेता भी मिला है, आगामी विधानसभा चुनाव में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे।
अन्य विधानसभा क्षेत्र भी होंगे प्रभावित
चौ. राकेश सिंह के भाजपा में शामिल होने से सिर्फ भिण्ड विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिले के अन्य विधानसभा सीट अटेर, मेहगांव, गोहद, लहार भी प्रभावित होंगी। अटेर व मेहगांव में भी राजनीति की दृष्टि से उनका दखल है, निश्चित रूप से कांग्रेस को इन विधानसभा क्षेत्र में भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Updated : 12 July 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top