Home > Archived > रणवीर और मेरी जोड़ी पसंद करेगें दर्शक :सोनाक्षी

रणवीर और मेरी जोड़ी पसंद करेगें दर्शक :सोनाक्षी

रणवीर और मेरी जोड़ी पसंद करेगें दर्शक :सोनाक्षी
X

मुंबई | सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि उनकी आने वाली फिल्म 'लुटेरा' में रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करेगें। सोनाक्षी ने कहा कि मेरी और रणवीर सिंह के काम करने की शैली अलग-अलग है। रणवीर जहां काम करने के लिए तैयार रहते हैं वही जब तक कैमरा ऑन हो जाता तब तक मैं तैयार नहीं होती। उन्होंने कहा कि फिल्म की खूबसूरती इस बात में है कि विक्रमादित्य मोटवानी में हम दोनों को अच्छी तरह से पेश किया है। उम्मीद है हमारी फ्रेश जोड़ी दर्शको को बेहद पसंद आएगी। लुटेरा के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने कहा कि 'लुटेरा' रणवीर और सोनाक्षी की जोड़ी वाली पहली फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने अनुभवी कलाकारो की तरह अपने किरदारो को रूपहले पर्दे पर साकार किया है। उल्लेखनीय है कि एकता कपूर द्वारा निर्मित और विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित फिल्म 'लुटेरा' पचास के दशक में बंगाल की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह के अलावा आरिफ जकारिया और दिव्या दत्ता की मुख्य भूमिका है। लुटेरा 5 जुलाई को प्रदर्शित होगी। 

Updated : 8 Jun 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top