'रांझणा' की सफलता पर खुश हैं अनिल कपूर

रांझणा की सफलता पर खुश हैं अनिल कपूर

मुंबई। अनिल कपूर 'रांझणा' में अपनी अभिनेत्री बेटी सोनम कपूर के अच्छे अभिनय से बेहद खुश हैं। फिल्म की सफलता पर उन्होंने अपने घर में फिल्म की टीम के लिए एक पार्टी का आयोजन भी किया।
अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्हें लगा कि यह पूरी फिल्म टीम के लिए जश्न का वक्त है। वह फिल्म की भव्य शुरुआत पर खुश हैं और इसीलिए उन्होंने अपने आवास पर पूरी फिल्म टीम को पार्टी दी।
वहीं, सोनम के अभिनय के लिए अनिल को बधाई देने के लिए कई फोन आ रहे हैं। फिल्म के दूसरे हिस्से में उनके किरदार में बदलाव होता है और उनकी एक जटिल भूमिका को आसानी से निभाने के लिए काफी तारीफ हो रही है। अनिल को खुद भी 'रांझणा' बहुत पसंद आई। वह एक कलाकार के रूप में सोनम के विकास से खुश हैं। उन्हें अपनी बेटी पर नाज है।
गौरतलब है कि आनंद एल राय के निर्देशन में बनी 'रांझणा' से दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष ने बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म 21 जून को प्रदर्शित हुई थी।

Next Story