नक्सली हमले में एक जवान की मौत
रायपुर | छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित कोंडागांव जिले में देर रात पुलिस के एक गश्ती दल पर नक्सलियों के हमले में एक जवान की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिसकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ देर रात करीब एक बजे कोंडागांव के केशकाल शहर के बोरगांव इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि गश्ती दल रात्रिकालीन ड्यूटी पर था। उन्होंने कहा कि जैसे ही गश्ती दल शहर के आखिरी भाग में पहुंचा, करीब 30 से 40 नक्सलियों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल में भाग गए। करीब एक घंटे तक चली इस गोलीबारी में एक जवान की मौत हो गई और तीन जवान घायल हो गए।
Updated : 21 Jun 2013 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire