Home > Archived > भारत भावना दिवस पर जन गण मन

भारत भावना दिवस पर जन गण मन

ग्वालियर | भारत भावना दिवस के अवसर पर सोमवार को पड़ाव तबा हजीरा पर राष्ट्रगान 'जन गण मन का गायन किया गया। भारत भावना दिवस के नाम से प्रात: 9 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल शहरवासियों ने शामिल होकर अपनी राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। पड़ाव क्षेत्र में 150 से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल हुए। उधर हजीरा क्षेत्र में राजकुमार सिसौदिया, जयवीर सिंह चौहान, डॉ. राजेन्द्र सिंह सिसौदिया, डॉ. सुरेश तोमर, मनोरमा सिसौदिया, डॉ. आर.पी.सिंह भदौरिया, मालती प्रजापति, उमा परिहार, निर्देश शुक्ला, विकास गोस्वामी, अरविंद सिसौदिया, महेश राजपूत, राजू रघुवंशी, अमरसिंह चौहान, रेखा चौहान, विमला रघुवंशी, रेखा भदोरिया, मोहन रघुवंशी, रवि रघुवंशी, राकेश शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

Updated : 7 May 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top