मुंबई | भारत एक धार्मिक देश कहलाता है लेकिन यहां भगवान में आस्था रखनेवालों की संख्या में कमी आती जा रही है। एक सर्वे के मुताबिक भारत में 81 फीसदी लोग भगवान में आस्था रखते हैं यानी विश्वास रखते हैं। जबकि वर्ष 2005 में यह संख्या फीसदी 87 थी।
सर्वे के इस चार्ट में भारत सबसे ऊपर (81 फीसदी) और चीन सबसे नीचे है। चीन में सिर्फ 14 फीसदी लोग भगवान को मानते हैं, बाकी लोग नहीं। जापान (16 फीसदी), टर्की (20 फीसदी), चेक गणराज्य (20 फीसदी) लोग भगवान के वजूद में यकीन करते हैं।
सर्वे के मुताबिक भारत में पिछले 7 साल में भगवान को मानने वालों की संख्या में 6 फीसदी की कमी आई है। इससे पहले वर्ष 2005 के सर्वे में 87 फीसदी भारतीयों ने बताया था कि वे ईश्वर में विश्वास रखते हैं लेकिन इस बार यह फीसदी 81 है।
इस सर्वे में दुनिया भर के 57 देशों के 51,927 लोगों को शमिल किया गया। प्रत्येक देश में लगभग 1000 स्त्री-पुरुष से सवाल किए गए। दुनिया के बाकी हिस्सों में आस्तिक लोगों की संख्या में 9 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि नास्तिकों की संख्या 3 फीसदी बढ़ी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में खुद को धार्मिक बताने वालों की संख्या 6 फीसदी बढ़ गई है। दक्षिण अफ्रीका (19 फीसदी), अमेरिका में (13 फीसदी) स्विट्जरलैंड और फ्रांस में (21-21 फीसदी) और वियतनाम में 23 फीसदी की गिरावट आई है।
Latest News
- ज्ञानवापी मामले में 30 मई को होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष का आरोप- शिवलिंग से हुई छेड़छाड़
- करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे सलमान-आमिर-ऋतिक, ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई जाह्नवी
- इमरान खान ने निकाला इस्लामाबाद मार्च, भड़की हिंसा, भीड़ ने मेट्रो स्टेशन फूंका
- यूएई के रेस्टॉरेंट में विस्फोट, 1 भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
- नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को दी सलाह, कहा- भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालो
- नगर निगमों में जनता चुनेगी महापौर, पालिका में पार्षद करेंगे अध्यक्ष का चुनाव, राज्यपाल ने अध्यादेश को दी मंजूरी
- ग्वालियर में बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे परिवार को कुचला, 2 बच्चियों समेत 5 की मौत
- सहारा समूह को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, 9 कंपनियों के खिलाफ जारी रहेगी SFIO जांच
- क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में कटेगा नरेंद्र मोदी-राजनाथ सिंह का टिकट ?
- प्रधानमंत्री ने केसीआर पर लगाया परिवारवाद का आरोप, कहा- तेलांगना में अबकी बार भाजपा सरकार

भारत में भगवान को माननेवालों की संख्या घटी
X
X
Updated : 2013-05-28T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire