भारतीय उच्चायुक्त को वापस बुलाया जाये : राजनाथ

नई दिल्ली। पाकिस्तान में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की जेल में हुई मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान से भारतीय उच्चायुक्त को वापस बुला लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान अपनी जेलों में बंद कैदियों की सुरक्षा तथा आतंकियों को पनाह पर मनाही नहीं करता, उच्चायुक्त को पाक जाने की कोई जरुरत नहीं है। सरबजीत सिंह की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत का व्यवहार हमेशा से ही बेहतर रहा है लेकिन पाक हर बार भारत को धोखा ही देता आ रहा है। इस बार भी बिना सबूत के भारतीय कैदी की मौत पाक से नापाक मंसूबों से स्पष्ट करता है। ऐसे जब तक पाकिस्तानी सरकार कैदियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता रवैया नहीं अपनाती तब तक भारतीय उच्चायुक्त वो भारत बुला लेना चाहिए। सिंह ने कहा कि वैसे तो पाकिस्तान सरबजीत पर भारतीय जासूस होने का दावा करने की बात करते हुए पाक में अवैध घुसपैठ का दावा कर रहा है। पर हकीकत यह है कि आतंकियों का पनाह देने वाला पाक दूसरों को सलाह देने में लगा है। भाजपा नेता के अनुसार, पाक को पहले अपने देश में आतंकियों को पालने पर लगाम लगाना की जरुरत है, उसके बाद ही भारत पर कोई छिंटाकशी करे।


Next Story