Home > Archived > रेप के लिए महिलाएं खुद जिम्मेदार: कांग्रेस नेता

रेप के लिए महिलाएं खुद जिम्मेदार: कांग्रेस नेता

भोपाल। पूरा देश आज महिलाओं के प्रति बढ़ रहे रेप जैसे अपराध को लेकर चिंतित है तो वहीं कुछ राजनैतिक ऐसे भी हैं जो ऐसे गंभीर मुद्दे पर अनर्गल बातें बोल रहें हैं। मध्य प्रदेश के कांग्रेसी नेता सत्यदेव कटारे ने कहा कि महिलाये खुद रेप के लिए जिम्मेदार है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ रेप ही नहीं बल्कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे तमाम जुल्म की भी जिम्मेदार हैं। मध्य प्रदेश के एक कांग्रेसी नेता और पार्टी के प्रदेश महामंत्री सत्यदेव कटारे ने विवादास्पद बयान देकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
भिंड में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान सत्यदेव कटारे ने कहा कि महिलाओं के साथ छेड़खानी तभी होती है, जब वह मुस्करा कर टेढ़ी नजर से किसी को देखती हैं। नेताजी की माने तो महिलाओं के साथ छेड़खानी तब तक नहीं होती जब तक कि महिलाएं मर्दों को खुद इशारे नहीं करती।नेता जी ने भरी जनसभा में कहा कि महिलाएं मेकअप कर अपनी नजर तिरछी कर मर्दों को जाल में फंसाती है और बाद में फिर उसे छेड़खानी का नाम दे देती है। जिस समय नेता जी ने यह बेतुका बयान दिया उस समय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कांति लाल भूरिया और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी वहीं मौजूद थे। महिलाओं के प्रति नेता जी के इस बयान के बाद से कई संगठनों ने उनका विरोध शुरु कर दिया है। लोग उन्महें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग कर रहे है।
वहीं सत्यदेव कटारे के बयान पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है जबकि भाजपा ने इस बयान का कड़ा विरोध किया है। भाजपा प्रवक्ता और विधायक विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष एक महिला हैं उसके बावजूद महिलाओं के लिए यह भड़काऊ बयान दिया गया। सारंग ने कहा, ''इससे, खास तौर पर दिल्ली में बलात्कार की घटनाओं के बाद कांग्रेस के नेताओं की मानसिकता जाहिर होती है।''



Updated : 24 April 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top