Home > Archived > भाजपा की बनाएं तीसरी बार सरकार: जयसिंह

भाजपा की बनाएं तीसरी बार सरकार: जयसिंह

दतिया | केन्द्र की पूर्व अटलबिहारी वाजपेयी सरकार एवं वर्तमान प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा सर्वहारा वर्ग के हित में किए गए विकास कार्याे से जनता प्रभावित है। इसलिए वह देश व प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाने हेतु संगठित हो रही है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने अपनी सरकार में भ्रष्टाचार, घोटाले व महंगाई बढ़ाकर गरीबों, किसानों व मजदूरों को दैनिक जीवन यापन करने में काफी परेशान व प्रताडि़त कर रखा है। यह विचार भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक को ग्वालियर साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
श्री जयसिंह ने कहा है कि कांग्रेस के पास विधानसभा व लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि वह प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए संगठित होकर कार्य करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पाटी जिलाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा है कि पार्टी का स्थापना दिवस व महापुरूषों की जयंती कार्यक्रम नगर व ग्राम केन्द्रों पर भाजपा उत्साहपूर्वक मनाएगी। बैठक के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा महापुरूषों के चित्र पर पुष्पमाला चढ़ाई गई।
तत्पश्चात् वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं होली मिलन समारोह पर हार्दिक बधाई दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विपिन गोस्वामी एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष गोविन्द ज्ञानानी द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में नपा अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, कपूर सिंह यादव, संजीव गतवार, संतोष कटारे, राकेश भार्गव, ज्योति बिरथरिया, कुमकुम रावत, हरिओम सिंह यादव, रामदास झस्या, प्रशांत ढ़ेगुला, बद्रीप्रसाद साहू, सहित अनेक भाजपाई उपस्थित थे। 

Updated : 2 April 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top