Home > Archived > दुनिया को शिक्षित करने में मदद कर सकता है' भारत 

दुनिया को शिक्षित करने में मदद कर सकता है' भारत 

न्यूयार्क | ऑनलाइन ट्यूशन के क्षेत्र में अग्रणी भारतीय मूल के एक अमेरिकी कारोबारी का मानना है कि अपनी सर्वोत्तम प्रतिभा और प्रौद्योगिकी से भारत पूरी दुनिया के लिए शिक्षा सामग्रियों का विकास कर सकता है।
आईट्यूटर इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैरी अरोड़ा हार्वर्ड भारत सम्मेलन में 'भारत की सिलिकॉन वैली का विकास' विषय पर एक परिचर्चा में ऑनलाइन ट्यूशन के भविष्य के बारे में अपने विचार रखेंगे। सम्मेलन बोस्टन में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल और हार्वर्ड कैनेडी स्कूल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। न्यूयार्क निवासी अरोड़ा ने कहा, "भारत अपनी सर्वोत्तम प्रतिभा और प्रौद्योगिकी पर गौरव कर सकता है और पूरी दुनिया के लिए शिक्षा सामग्रियों का विकास कर सकता है, मानक ऊंचा कर सकता और रोजगार का सृजन कर सकता है।" भारत में जन्मे अरोड़ा ने पिछले महीने अपने द्वारा स्थापित ईट्यूटर इंक को आईट्यूटर इंक में मिला दिया।

Updated : 9 March 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top