रेप विरोधी कानून पर कोई मतभेद नहीं: चिदंबरम

रेप विरोधी कानून पर कोई मतभेद नहीं: चिदंबरम
X

नई दिल्‍ली | वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि बलात्कार निरोधी कानून पर कोई मतभेद नहीं है। इस पर विचार करने के लिए कैबिनेट की विशेष बैठक हो सकती है। उधर, सोनिया गांधी ने भी कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों से निपटने के लिए कानून जल्द पारित होगा। सोनिया ने कहा कि हमें अपने समाज से कन्या भ्रूण हत्या के कंलक और महिलाओं के प्रति बलात्कार तथा छेड़छाड़ जैसे अपराधों को उखाड़ फेंकना होगा। गौर हो कि गृह मंत्रालय महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और बलात्कार विरोधी कानून में संशोधन से जुड़े विधेयक पर अंतर-मंत्रालयी स्तर पर विचार विमर्श करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय विधेयक के कुछ उन प्रावधानों पर आम सहमति चाहता है जो सरकार की ओर से पिछले महीने लाए गए अध्यादेश में नहीं थे। सूत्र ने कहा कि इस विधेयक को पहले संसद और फिर न्यायापालिका की कसौटी पर खरा उतरना होगा। इस आम सहमति बनाना सरकार के लिए महत्वपूर्ण है। यह विधेयक बीते तीन फरवरी को लाए गए अध्यादेश के स्थान पर लाया जा रहा है। 

Next Story