रेप की घटनाओं ने एक बार फिर किया दिल्ली को शर्मसार

रेप की घटनाओं ने एक बार फिर किया दिल्ली को शर्मसार
X

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली रेप केप्टिल बन गई है। बलात्कार की वारदातों से देश की राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है। दिल्‍ली व एनसीआर में पिछले 24 घंटों में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दिल्ली में एक साथ दो गैंगरेप की वारदात हुई है। पहली घटना वेलकम इलाके की है, जहां एक युवती ने पुलिस में सामुहिक बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। युवती की उम्र 25 साल है। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है। महिला का आरोप है कि विधुर मलिक नाम के शख्स ने नौकरी का झांसा देकर एक पार्क में उसे बुलाया और वहां नशीला ड्रिंक पिलाकर उसने अपने तीन साथियों के साथ उसके साथ बलात्कार किया। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विधुर मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी सभी आरोपियों की तलाश जारी है।
दूसरी घटना दिल्ली के वसंतकुंज इलाके की है । जहां डांसबार में काम करने वाली युवती को अगवा करके उसके साथ सामुहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। बार में काम करने वाले युवती का आरोप है कि मंगलवार रात तीन लड़कों ने उसे अगवा किया। अगवा करने के बाद तीनों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि तीनों लड़की के साथ गैंगरेप करने के बाद फरार हो गए। पीड़ित लड़की पुलिस को लेकर रंगपुरी के उस मकान में पहुंची, जहां इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच में लड़की के साथ रेप की पुष्टि हुई।
आनंद विहार में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दो लड़कों ने रेप किया। रेप के बाद दोनों कड़कड़डूमा के पास सुनसान इलाके में लड़की को छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित लड़की को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा में चलती कार में गैंगरेप
ग्रेटर नोएडा में चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती का कहना है कि उसके गांव के पास ही चार युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। वहीं पीड़ित लड़की और उसके परिजनों ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक़ पुलिस उन पर 4 लोगों के बजाय सिर्फ़ दो लोगों का नाम लेने का दबाव बना रही है।

Next Story