बम की अफवाह से एफिल टावर खाली कराया गया

पेरिस। दुनियाभर में प्रसिद्ध पेरिस का एफिल टावर शनिवार शाम को बम की अफवाह के कारण खाली करावा दिया गया। टावर में और इसके आसपास तकरीबन 1,500 लोग थे, जिन्हें वहां से हटाया गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने एक टेलीफोन बूथ से पुलिस को बम हमले की चेतावनी दी थी।
पुलिस ने शाम करीब साढ़े छः बजे परिसर से लोगों को हट जाने के लिए कहा, एक घंटे से भी कम समय में परिसर खाली करा लिया गया। इसके बाद संभावित बम की खोज-बीन शुरू कर दी।



Next Story