बांग्लादेश में तूफान में 20 लोगों की मौत

ढाका | बांग्लादेश में शुक्रवार की शाम आए तूफान की चपेट में आकर 20 लोग मारे गए और 200 लोग घायल हो गए। तूफान बांग्लादेश के पूर्वी ब्राह्मणबरिया जिले में आया था।
अधिकारियों के मुताबिक जिले के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नूर महमूद मोजूमदार ने कहा कि तूफान के कारण सैकड़ों घर, पेड़ और बिजली के खम्भे गिर गए। साथ ही चार उप-जिलों में खेत में खड़ी फसलों को भी नुकसान हुआ। कुछ मिनटों तक चली तूफान की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसके साथ ओलावृष्टि भी हुई। लोगों की मौत मकानों और पेड़ों के गिरने से हुई।



Next Story