Home > Archived > दिल्ली दुष्कर्म के आरोपी राम सिंह की मौत सुरक्षा में चूक: शिंदे

दिल्ली दुष्कर्म के आरोपी राम सिंह की मौत सुरक्षा में चूक: शिंदे

दिल्ली दुष्कर्म के आरोपी राम सिंह की मौत सुरक्षा में चूक: शिंदे
X

नई दिल्ली | केंद्रीय गृहमंत्री सुशिल कुमार शिंदे ने कहा कि दिल्ली दुष्कर्म के प्रमुख आरोपी राम सिंह की रहस्यपूर्ण हालात में हुई मौत सुरक्षा में बड़ी चूक है। हालांकि इस मामले में चल रही न्यायिक जांच के मद्देनजर उन्होंने ज्यादा जानकारी नही दी। से चर्चा में शिंदे ने कहा, ये सुरक्षा में बड़ी चूक है, निश्चित रूप से यह कोई छोटी घटना नही है। इस मामले में कारवाई की जायेगी।
उन्होंने कहा, जांच से पहले ये तर्क लगाना कि ये आत्महत्या थी या फ़िर हत्या जल्दबाजी होगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री शिला दीक्षित ने गृहमंत्री से मुलाकात कर इस बारे में चर्चा की। पूरे देश को हिला देने वाले दिल्ली दुष्कर्म के सबसे अहम आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में खुदकुशी कर ली है। राम सिंह की सुसाइड की घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट इस मामले की जांच कर रहे हैं, वे तिहाड़ जेल पहुंच चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने भी इस मामले की पूरी रिपोर्ट दिल्ली पुलिस से मांगी है। तिहाड़ जेल में गैंगरेप केस के बाकी आरोपियों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। राम सिंह तिहाड़ में जेल नंबर 3 में बंद था। जेल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उसने जेल में ग्रिल से लटककर जान दे दी। राम सिंह ने फांसी लगाने के लिए अपने ही कपड़ों का इस्तेमाल किया था। सुबह करीब 5 बजे जेल के सिक्योरिटी गार्ड्स ने जब उसे देखा तो तुरंत दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले कर गए, जहां उसे मरा हुआ घोषित कर दिया गया। गौर करने वाली बात ये भी है कि आज ही उसकी पेशी दिल्ली के साकेत न्यायालय में होने वाली थी। सूत्रों के मुताबिक जब पेशी के लिए तिहाड़ जेल में बंद आरोपियों को न्यायालय में पेशी के लिए ले जाने की तैयारी हो रही थी उसी वक्त जेल अधिकारियों को पता चला कि दिल्ली गैंगरेप के आरोपी राम सिंह ने जेल नंबर 3 में खुदकुशी कर ली है। गौरतलब है कि तिहाड़ में बंद पांच आरोपियों के विरोध में देशभर में आक्रोश था। जेल जाने के कुछ दिनों बाद राम सिंह को जेल के अन्य कैदियों ने जमकर पीटा भी था, बाद में पुलिस ने उसे एक अलग सेल में डाल दिया ताकि उसकी जान का खतरा न हो।

Updated : 11 March 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top