नई दिल्ली | अगले लोकसभा चुनाव में खुद को विकल्प के रूप में पेश करने के लिए भाजपा अपनी रणनीति पर मंथन करेगी। यह काम पहले शुक्रवार को बंद कमरे में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में और उसके बाद शनिवार व रविवार को होने वाली राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक में होगा।
ये बैठकें इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि राजनाथ सिंह के भाजपा अध्यक्ष चुने जाने के बाद ये पहली बार होने जा रही हैं। पार्टी नेतृत्व हैदराबाद धमाकों सहित देश की आंतरिक सुरक्षा और वीवीआइपी हेलीकॉप्टर सौदा सहित घोटालों, आर्थिक मंदी और भारत-पाक रिश्तों पर चर्चा करेगी। इस पर भी मंथन होगा कि संप्रग सरकार की नाकामियों को किस तरह पेश किया जाए।
सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय कार्यकारिणी की नई टीम की नियुक्ति और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी व मध्य प्रदेश के उनके समकक्ष शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय संसदीय बोर्ड में प्रोन्नत करने के मुद्दे पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अध्यक्ष राजनाथ सिंह के भाषण से बैठक की शुरुआत होगी और इसमें देश के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी यूपीए सरकार के निष्क्रिय राष्ट्रीय नेतृत्व और आंतरिक सुरक्षा के लगादार गिरते स्तर इन दो मुद्दों पर प्रस्ताव पारित करेगी। चर्चा में हैदराबाद बम धमाके और गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के कथित हिंदू आतंकवाद के बयान पर भी चर्चा होगी।
Latest News
- तिमोर में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, हिंद महासागर में उठी सुनामी
- मंदसौर में शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया सनातन धर्म कहा- ये घर वापसी
- योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तंज, हाथ जोड़कर बस्ती लूटने वाले, सुधारों की बात...
- योगी आदित्यनाथ ने सदन में सुनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष हुआ निःशब्द
- राजनाथ सिंह 'INS खंडेरी' पनडुब्बी में हुए सवार, चार घंटे की समुद्री यात्रा, बताया अनुभव
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा नि : शुल्क प्रशिक्षण
- क्रूज ड्रग केस : शाहरुख के बेटे आर्यन को मिली क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट से नाम बाहर
- गोशाला में 100 टन की क्षमता वाला सीएनजी प्लांट के लिए 31 करोड़ की राशि स्वीकृत
- रूपसिंह स्टेडियम में शुरू हुआ समर फेस्टिवल, 3 जून को आएंगे मीत बदर्स
- साइकल प्योर अगरबत्ती ने पेश कीं हेरिटेज और फ्लूट रेंज, सभी रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज
X
X
Updated : 2013-03-01T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire