बंगलुरु | भारत लंबी दूरी तक मार करने और परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम अग्नि़-6 मिसाइल का विकास कर रहा है। यह मिसाइल एक साथ कई आयुध ले जा सकती है। इससे एक ही अस्त्र प्रणाली से एक ही समय में कई ठिकानों को निशाना बनाया जा सकेगा।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख वीके सारस्वत ने कहा कि अग्नि़-5 महत्वपूर्ण सामरिक रक्षा अस्त्र है। अब हम अग्नि़-6 बनाना चाहते हैं, जिससे हमारी ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।
उन्होंने इस बारे में नहीं बताया कि विकसित की जा रही यह मिसाइल कितनी दूरी तक मार कर सकती है, लेकिन कहा कि कई गुना रक्षा ताकत बढ़ाने की इसकी काबलियत इस बात में है कि यह स्वतंत्र रूप से एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बना सकती है।
अग्नि़-5 बैलिस्टिक मिसाइल 5500 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है और माना जाता है कि अग्नि़-6 इससे भी ज्यादा दूरी तक मार करने में सक्षम होगी। अग्नि़-5 का परीक्षण पिछले साल अप्रैल में किया गया था। उन्होंने कहा कि अग्नि़-6 पर काम जारी है और इसका डिजाइन पूरा कर लिया गया है। डीआरडीओ अधिकारियों ने कहा कि अग्नि़-6 के विकसित हो जाने पर भारत अमेरिका और रूस सहित इस तरह की क्षमता रखने वाले विशिष्ट क्लब में शामिल हो जाएगा।
सारस्वत ने कहा कि उनका संगठन क्रूज मिसाइल रक्षा कार्यक्रम विकसित करने की दिशा में भी काम कर रहा है, जिससे सशस्त्र बल कम उंचाई पर उड़ रहीं दुश्मन की क्रूज मिसाइलों और विमानों को मार गिराने में सक्षम होंगे।
Latest News
- पीपुल्स ग्रुप के ठिकानों पर ED का छापा, विदेशी फंडिंग के आरोप में जुटा रही सबूत
- विनय कुमार सक्सेना बने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
- उप्र विधानसभा में पेश hहुआ बजट , 5 साल में 4 लाख नौकरी देने का लक्ष्य
- जयंत चौधरी जाएंगे राज्यसभा, सपा-रालोद ने घोषित किया संयुक्त उम्मीदवार
- 24 घंटे में कोरोना के 2628 नए मरीज, 18 संक्रमितों की मौत
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर

भारत कर रहा है अग्नि़-6 मिसाइल का विकास
X
X
Updated : 2013-02-08T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire