कांग्रेस ने बजट को सराहा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने वर्ष 2013-14 के आम बजट को सराहा है। कांग्रेस का कहना है यह एक विकासात्म बजट है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि पी ​चिदम्बरम ने अच्छा बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री ने अपनी जिम्मेदारियां उचित ढंग से निभाई है।
तिवारी ने कहा कि इस बजट की सबसे महत्वपूर्ण बता यह है कि इससे देश की आर्थव्यवस्था सुधरेगी। बजट में अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए सकारात्मक है।
वहीं केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि वित्तमंत्री ने बजट में आम लोगों को ख्याल रखते हुए कोई टैक्स नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि चिदम्बरम ने टैक्स नियंत्रित किया है यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धी है। उन्होंने कहा कि चिदंबरम ने अपने बजट में सभी वर्गो का ख्याल रखा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इससे अच्छा बजट नहीं हो सकता है। ‘मैं इस बजट से खुश है कोई वित्तमंत्री इससे अच्छा बजट नहीं पेश कर सकता है।’

Next Story