Home > Archived > जनमानस

जनमानस

बोफोर्स अब हेलिकॉप्टर..?

जहां एक ओर देश की सुरक्षा की कठिन चुनौती है दूसरी ओर भ्रष्टाचार का नासूर व्यवस्थाओं को खोखला कर रहा है। कई घोटाले उजागर हुए है और कई पर पर्दा डला हुआ है।
सम्पूर्ण क्रांति के अभियान का परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस का सत्ता पर एकाधिकार समाप्त हो गया। घोटालों के मामलों की गूंज संसद से सड़क पर होती रही। सन् 1987 में राजीव गांधी सरकार की क्लीन चिट छवि को तगड़ा फटका तब लगा जब स्वीडिश स्टेट रेडियो ने स्वीडन की हथियार बेचने वाली सबसे बड़ी कंपनी के बारे में यह समाचार प्रसारित किया कि भारत सरकार द्वारा 155 एम.एम. हॉवित्जर तोपों की खरीद में बोफोर्स द्वारा प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कांग्रेस के सदस्यों को 1.6 करोड़ डॉलर, उस समय के करीब 20 करोड़ रुपए दिए गए। यह मामला प्रभावी राजनैतिक मुद्दा बन गया और जनता ने कांग्रेस को परास्त कर दिया।
उमेश कुमार, इन्दौर

Updated : 20 Feb 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top