थम गई' दुनिया जब बेटे ने खोली आंखें
X
X
नई दिल्ली | विवेक ओबेरॉय हाल ही में पिता बन गए। उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा ने 6 फरवरी को एक बेटे को जन्म दिया। विवेक ने कहा कि जब उन्होंने अपने बेटे को पहली बार गोद में लिया तो यूं लगा मानों दुनिया थम सी गई हो। विवेक ने कहा कि नौ महीने खत्म होने के बाद जब मेरा बेटा पैदा हुआ तो उसके अगवानी के लिए मैं वहां मौजूद था। वह रो रहा था और जब उसने रोना बंद किया और आंखें खोली तो लगा मानो मेरी दुनिया थम सी गई। विवेक ने कहा कि पिछले नौ महीने उनके लिए बहुत यादगार रहे हैं।
विवेक यहां अपनी शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘जयंतभाई की लव स्टोरी’ के प्रचार के लिए फिल्म की हीरोइन नेहा शर्मा के साथ आए हुए थे। इसके बाद वह अपनी अगली फिल्म 'ज़िल गाजि़याबाद’ के प्रचार में जुट जाएंगे जो 22 फरवरी को रिलीज होगी।
Updated : 17 Feb 2013 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire