Home > Archived > जनमानस

जनमानस

कानून नहीं संस्कार ही सुधारक हैं

मनु ने कहा है-'जन्मना जायते शूद्र: संस्कारात द्विज उच्यते। जन्म से सूद्र रूप में पैदा हुआ मनुष्य संस्कारों के निशेषन से द्विज ब्राह्मण, छत्रिय एवं वैश्य के गुणों से परिपूर्ण हो जाता है। अत: उसकी उपादेयता व महत्व को परिलक्षित कर भारतीय संस्कृतिक ने शोडष संस्कारों की व्यवस्था की है। जिनमें से अधिकांश संस्कारों को विस्मृत कर दिया गया है। संस्कार देने का कार्य माता, पिता एवं आचार्य करते हैं जिसकी वे घोर उपेक्षा का पाप कर रहे हैं। इन्हीं संस्कारों के अभाव में आज के युवजन दुष्कृतों, अपराधों, कुशिक्षा एवं आसुरी कुटिल घृणित कार्यों में लिप्त हो जीवन को नष्ट कर रहे है। व्यक्ति स्वतंत्र की सोच ने सही दिशा में सोचने से महरूम कर दिया । माता पिता व परिजन सिर पीट रहे हैं। वेद जिससे भारतीय पूर्णत: कट चुके हैं कहता है तन्मे मन: शिव संकल्पमस्तु वह मेरा मन जो विचारों व संस्कारों का अधिष्ठान है अनियंत्रित हो कुछ भी अकरणीय करने को युवाओं को प्रेरित करता है। संस्कारों से उसे नियंत्रित कर सही दिशा में लाया जा सकता है। मन एवं मनुष्याणां वन्ध मोक्ष साधन:। मन ही बंधन और युक्ति का साधन है। संस्कार दोष और इंद्रिय दोषों के कारण ही अविद्या से मानव अनेक पाप दुराचार अपराध और अनैतिक अमानवीय कर्म करने की प्रवृत्ति होती है। कानूनों से भ्रष्टाचार व अनैतिक कार्य रोके जा सकते तो कभी के थम जाते। हम सभी को धर्माचार्यों कथा वाचकों, सुधारकों, समाज सेवकों आचार्यों को इस दिशा में अग्रसर होना होगा।
पं. रघुवीर सहाय आर्य, ग्वालियर

भ्रष्टाचार के लिए भी फास्ट ट्रैक कोर्ट

देशभर में बलात्कार के मामलों की तरह देश में तेजी से फैल रहे भ्रष्टाचार के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की जाना चाहिए, ताकि समय रहते नेताओं व शासकीय भ्रष्ट अधिकारियों सहित अन्य दोषी लोगों पर उचित निर्णय हो सके। हाल ही में देश के इतिहास में पहली बार किसी पूर्व मुख्यमंत्री व उनके बेटे को कुल 17 साल की सजा हुई। इसमें 10 साल की सजा जालसाजी व 7 साल भ्रष्टाचार के लिए सुनाई सजा वाकई ऐतिहासिक निर्णय है। जो साथ-साथ चलेगी। इस फैसले के बाद गलत करते समय प्रत्येक राजनेता को भय होगा। इस निर्णय से भारतीय राजनीति तथा लोकतांत्रिक प्रणाली में लोगों का विश्वास बढ़ेगा।
दिनेश बैण्डवाल, इन्दौर 

Updated : 15 Feb 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top