आप की जीत पर खुश हुए अन्ना

आप की जीत पर खुश हुए अन्ना
X

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) पार्टी को मिली कामयाबी पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि कांग्रेस की धोखाधडी से "आप" पार्टी को कामयाबी मिली। अन्ना हजारे ने कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को सजा दी है। अपने गांव रालेगण सिद्धी में अन्ना हजारे ने कहा कि कांग्रेस की धोखाधडी से "आप" पार्टी को कामयाबी मिली। अन्ना हजारे ने कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को सजा दी है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की बढत से खुश अन्ना ने कहा कि आंदोलन के कारण आप को बढत मिली। उसके समर्थन में माहौल बना। उन्होंने टीम केजरीवाल की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि एक दिन अरविन्द केजरीवाल मुख्यमंत्री बन सकते हैं तथा उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी दी कि अब लोकसभा चुनाव में जनता उसको सबक सिखाएगी।
"आप" के प्रदर्शन के बारे में हजारे ने कहा, "निश्चित तौर पर अच्छा प्रदर्शन है। देश की राजनीति का दिल्ली केन्द्र है। दिल्ली में सत्ता की कमान संभाले पार्टी को हाथ में महज एक झाडू लेकर हराना कोई आसान बात नहीं है।" उन्होंने कहा, "इस पुराने दल (कांग्रेस) के पास काफी धन है। मुझे खुशी है कि ऎसी स्थिति में भी उनकी पार्टी को 24 सीटों पर विजय मिलती दिख रही है।"


Next Story