जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का अंतिम संस्कार 15 दिसंबर को किए जाने की घोषणा की गई है। यह फैसला जोहांसबर्ग में मंडेला के परिवार से राष्ट्रपति जैकब जुमा की मुलाकात के बाद किया गया। जुमा ने गुरूवार को आधी रात से पहले मंडेला के निधन की पुष्टि की थी। मंडेला का गुरूवार शाम निधन हो गया था।
राष्ट्रपति जुमा ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार उत्तरी प्रांत ईस्टर्न केप स्थित उनके घर कुनु में किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दिन तक 10 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर से 13 दिसंबर को मंडेला का शव प्रिटोरिया के यूनियन बिल्डिंग में रखा जाएगा। राष्ट्रीय शोक के बीच आठ दिसंबर को डे आफ प्रेयर एंड रिफ्लेक्शन और 10 दिसंबर को आधिकारिक यादगार दिवस जोहांसबर्ग में मनाया जाएगा। राष्ट्रपति जुमा ने सभी देशवासियों और विश्वभर के लोगों का मंडेला के परिवार का साथ देने के लिए आभार प्रकट किया है।
दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले सप्ताह नेल्सन मंडेला के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका आयेंगे। दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति और रंगभेद विरोधी आंदोलन के महानायक नेल्सन मंडेला का 95 वर्ष की आयु में गत गुरूवार को निधन हो गया था।
Latest News
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर
- करण जौहर ने मनाया 50वां जन्मदिन, एक्टिंग से किया था बॉलीवुड में डेब्यू, अब सफल निर्देशक
- टाइगर के फैंस के लिए खुशखबरी, अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी हीरोपंती 2
- राजस्थान में भाजपा नहीं देगी कांग्रेस को वॉकओवर, राज्यसभा के लिए जोड़तोड़ शुरू
- यासीन मलिक को कोर्ट ने सुनाई सजा, टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद, 10 लाख का जुर्माना
- कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को कहा अलविदा, सपा के समर्थन से जाएंगे राज्यसभा, भरा नामांकन

मंडेला की अंतिम विदाई 15 दिसंबर को, ओबामा भी होंगे शामिल
Updated : 2013-12-07T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire