Home > Archived > दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन
X

जोहांसबर्ग | दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मंडेला 95 वर्ष के थे। मंडेला के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अपना झंडा झुका दिया है। फेंफड़े में संक्रमण की वजह से उन्हें तीन माह तक अस्पतालमें रहना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें उनके घर में ही गहन चिकित्सा सुविधा के दायरे में रखा गया था। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जुमा ने कहा मंडेला नहीं रहे। हमारे देश ने एक महान बेटे को खो दिया। जुमा ने कहा कि मंडेला को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी और राष्ट्रीय झंडा झुका रहेगा।
मंडेला का शव प्रिटोरिया स्थित कब्रिस्तान ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार शनिवार को होने की संभावना है। नोबेल पीस प्राइज से सम्मानित मंडेला विश्व के श्रेष्ठ नेताओं में थे। वह 2004 में राजनीति से सन्यास लेने के बाद से सार्वजनिक स्थान पर बेहद कम नज़र आते थे। उन्हें 2010 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित फुटबॉल विश्वकप में आखिरी बार सार्वजनिक स्थान पर देखा गया था।
अपने आप को नेल्सन मंडेला से प्रेरणा लेने वाले लाखों लोगों में से एक बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दक्षिण अफ्रीकी रंगभेद विरोध के प्रणेता के निधन पर शोक जताया और कहा कि दुनिया को उनके जैसा नेता दोबारा नहीं मिल सकता।

Updated : 6 Dec 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top