Home > Archived > जनमानस

जनमानस

सचिन को भारत रत्न क्यों?


भारत रत्न सम्मान का नाम वास्तव में ऐसे व्यक्ति के साथ जुडऩा चाहिए, जिसने भारत के अधिकतम क्षेत्रों में नाम कमाया हो या फिर देश की किसी गंभीर समस्या से छुटकारा पाने का प्रयास किया हो, और जिसके कार्यों से भारत के आम नागरिक को फायदा मिला हो। लेकिन वर्तमान में कांगे्रस द्वारा जिस प्रकार से भारत रत्न सम्मान दिए जाने की घोषणा की है, उससे लगता है कि जैसे पहले काफी विचार मंथन के बाद सम्मान पाने वालों की घोषणा की जाती थी, वैसा अबकी बार क्यों नहीं हुआ? इसमें संभवत: कांगे्रस के अपने निहितार्थ हो सकते हैं। वैसे भी कांगे्रस की सरकार ने जब भी भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की है, तब अधिकांश उन्हीं व्यक्तियों पर विचार किया है जो कांगे्रस से जुड़ाव रखते थे, या फिर जिनसे फायदा लिया जा सकता हो, यहां फायदे का तात्पर्य आर्थिक लाभ से नहीं है। लेकिन ऐसे सवाल फिर सामने आते हैं कि कहीं आगामी होने वाले लोकसभा चुनावों को देखकर तो इसकी घोषणा नहीं की गई।

सुरेश हिन्दुस्तानी, ग्वालियर




Updated : 5 Dec 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top