Home > Archived > राजधानी में पांच बजे तक हुआ 60 फीसदी मतदान

राजधानी में पांच बजे तक हुआ 60 फीसदी मतदान

राजधानी में पांच बजे तक हुआ 60 फीसदी मतदान
X

नई दिल्ली। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटो पर मतदान के दौरान आज एक बजे तक राजधानी में60 फीसदी मतदान हो चूका है। इस बार चुनाव मैदान में 810 उम्मीदवार हैं और नतीजें 8 दिसंबर को आएंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिन के लगभग 10 बजे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। शीला ने वोट डालने के बाद कहा कि मैं नर्वस नहीं पूरी तरह आश्वस्त हूं।
अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने के बाद कहा कि वह चुनाव के परिणाम को लेकर आश्वस्त हैं। केजरीवाल ने कहा कि मैं परिणाम को लेकर काफी आश्वस्त हूं। यह मेरी नहीं बल्कि जनता की जीत होगी। आप के नेता मनीष तिवारी ने भी पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
दिल्ली में मुख्य मुकाबला बीजेपी−कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। 70 विधानसभा सीटों के लिए चल रहे मतदान में 1.19 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे जिनमें 4.05 लाख से अधिक वोटर पहली बार चुनाव में शामिल होंगे। दिल्ली में पहली बार ‘इनमें से कोई नहीं’ (नोटा) का विकल्प भी मतदाताओं को उपलब्ध होगा।
दिल्ली में मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को जब 11,913 मतदान केंद्रों पर 1,19,32,067 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तो उनकी सुरक्षा के लिए 92,615 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान सिविल कर्मचारी और अर्धसैनिक बलों के 47,972 जवान, 32,801 दिल्ली पुलिसकर्मी और 11,842 दिल्ली होमगार्ड सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।

Updated : 4 Dec 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top