जनमानस
संगीत रसिकों में उदासीनता और रोष
ग्वालियर में प्रतिवर्ष होने वाला तानसेन समारोह एक विश्व ख्याति प्राप्त संगीत समारोह है। लेकिन इस वर्ष शासन द्वारा इसमें विशेष रूचि दिखाई नहीं दे रही है। क्योंकि प्रतिवर्ष शासन अलंकरण के नाम से संगीत कलाकार का सम्मान करती है। जिसमें किसी मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाता है। लेकिन पिछले वर्ष यह सम्मान साधारण व्यक्ति को ही दिया गया और इस वर्ष भी अभी अलंकरण के बारे में कुछ निश्चित नहीं हो पा रहा है। जबकि संगीत समारोह के लिए कुछ ही दिन बाकी है।
चूंकि यह अलंकरण प्रतिवर्ष देना निश्चित ही है, तो प्रदेश सरकार को समारोह की तिथियां देखकर अलंकरण किसे देना है यह भी पहले से ही निश्चित कर लेना चाहिए था। मेरा प्रदेश सरकार से एक सुझाव है कि या तो इसके लिए एक समिति बनाए या फिर कलाकारों को एक सूची बनाई जाए और प्रति वर्ष वरिष्ठता के आधार पर अलंकरण सम्मान दिया जाए। इस वर्ष अभी तक यह निश्चित न होने पर सभी संगीत रसिको कलाकारों एवं साहित्यकारों में उदासीनता छाई हुई है।
अशोक शिरढोणकर, ग्वालियर