नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाने की बात पर संकेत करते हुए कहा कि बिजली कंपनियों पर नजर रखना और जनलोकपाल बिल पास करना नई सरकार की प्राथमिकताएं होंगी।
केजरीवाल ने कहा कि सरकार चलाना कोई चांद पर जाने जैसा नहीं है और जनता को चांद नहीं चाहिए। हम सरकार बनाएंगे भी और विरोधी दलों की इस सोच को भी गलत ठहराएंगे कि हमें सरकार चलाने में दिक्कत आएगी। हम सरकार चलाकर दिखाएंगे।
'आप' नेता केजरीवाल ने दावा किया कि अगर आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई तो वह भाजपा और कांग्रेस से बेहतर काम करके दिखाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जनमत संग्रह के पूरा होने के बाद ही आम आदमी पार्टी सरकार बनाने को लेकर कोई फैसला करेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्य पार्टियां आम आदमी पार्टी को नजरअंदाज करती रही हैं। मैंने उन्हें बता दूं कि आम आदमी की ताकत को चुनौती देना बंद करें। उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं है कि आम आदमी कितना ताकतवर है।
गौरतलब है कि दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर आम आदमी पार्टी सोमवार को ऐलान करेगी। पार्टी की नज़र अब 2014 लोकसभा चुनावों पर भी है। केजरीवाल ने कहा, `सबसे खास बात यह है कि हम लोकतंत्र को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं।
दूसरों बेहतर सरकार चलाकर दिखाएंगे: केजरीवाल
X
X
Updated : 2013-12-21T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire