Home > Archived > रेप की राजधानी बन गई है दिल्ली: मोदी

रेप की राजधानी बन गई है दिल्ली: मोदी

रेप की राजधानी बन गई है दिल्ली: मोदी
X

नई दिल्ली। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शीला सरकार पर हमला बोलते हुए दिल्ली प्रदेश के मतदाताओं का आ±वान किया कि इस सरकार को उखाड फेंकें। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह महिलाओं की सुरक्षा एवं अन्य बडी चुनौतियों से निपटने में नाकाम होकर दिल्ली को "बलात्कार की राजधानी" की छवि दे रही है। दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया में एक भी ऎसा देश नहीं है जो अपनी राजधानी का ख्याल न रखे, क्योंकि किसी भी देश की पहचान उसकी राजधानी से होती है। दिल्ली आज दुष्कर्म की राजधानी के नाम से बदनाम हो गयी है।
देश का दिल दिल्ली को इतनी बदनामी इसलिए हाथ लगी है क्योंकि कांग्रेस हमारी बेटियों को संरक्षा एवं सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रही है।

Updated : 2 Dec 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top