Home > Archived > मंगल पर मिले प्राचीन झील के सबूत

मंगल पर मिले प्राचीन झील के सबूत

मंगल पर मिले प्राचीन झील के सबूत
X

वाशिंगटन। क्युरीआसिटी रोवर को मंगल ग्रह पर करो़डों साल पुरानी झील के सबूत मिले हैं। नासा ने बताया कि झील लंबे समय तक रही होगी। क्युरिआसिटी मिशन के शीर्ष वैज्ञानिक, ने बताया, ""बहुत ईमानदारी से कहा जाए तो यह पृथ्वी के जैसी दिखती है।""
इस बीच नासा के एक अन्य दल के वैज्ञानिकों का कहना है कि क्युरीआसिटी द्वारा किए गए पर्यवेक्षण और मापन के मुताबिक, अंतरिक्षीय विकिरण भविष्य में मंगल पर मानव मिशन के लिए खतरा नहीं होना चाहिए। छह अगस्त 2012 को मंगल ग्रह पर उतरे क्युरीआसिटी का उपकरण- एक रोबोट रोवर ने आंक़डे एकत्र कर उसकी गणना की है जो यह दर्शाते हैं कि यह ताजे पानी की उथली झील 3.7 करो़ड साल पहले अस्तित्व में रही होगी।

Updated : 11 Dec 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top