बिना टिकट यात्रियों से वसूले एक लाख

ग्वालियर। उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों ने मंगलवार को 45 गाडिय़ों का निरीक्षण करते हुए 260 ऐसे यात्रियों को पकड़ा जिनके पास टिकट नहीं था। इन यात्रियों से लगभग एक लाख रुपए की राशि वसूल गई। यह कार्रवाई सुबह 6 से रात्रि 10 बजे तक चली। इसी क्रम में सोमवार को भी नेरोगज का निरीक्षण किया गया। जिसमें रेलवे ने 98 लोगों को पकड़ते हुए 18 हजार रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूली। यह कार्रवाई रेलवे के एरिया मैंनेजर अनिल शर्मा एवं अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में की गई।


Next Story