2018 हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत को

2018 हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत को
X

नई दिल्ली । भारत को आठ साल के अंदर दूसरी बार 2018 में होने वाली विश्व कप पुरुष हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है। की मेजबानी सौंपी गई है। भारत ने तीन साल पहले इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया था।
विश्व कप हॉकी 2018 में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 16 - 16 टीमें भाग लेंगी। महिला विश्व कप 2018 इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा। भारत ने आखिरी बार 2010 में नयी दिल्ली में विश्व कप आयोजन किया था जबकि अगला विश्व कप 2014 में हालैंड के हेग में जून में आयोजित किया जाएगा। एफआईएच ने जारी बयान में कहा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) को यह घोषणा करते हुए खुशी है कि इंग्लैंड और भारत 2018 में हॉकी विश्व कपों की मेजबानी करेंगे। इंग्लैंड हॉकी को महिला जबकि हॉकी इंडिया को पुरुष विश्व कप की मेजबानी सौंपी गयी है। 

Next Story