राहील शरीफ होंगे पाकिस्तानी सेना के नए प्रमुख
इस्लामाबाद | कई सप्ताह से चली आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज लेफ्टिनेंट जनरल राहील शरीफ को पाकिस्तानी सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है और इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल राशिद महमूद को ज्वाइंट चीफ आफ स्टाफ कमेटी का प्रमुख बनाया गया है। प्रधानमंत्री शरीफ ने दोनों कमांडरों के नामों की सिफारिश की थी जिन्हें राष्ट्रपति मैमून हुसैन ने अपनी मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति ने दोनों लेफ्टिनेंट जनरलों को जनरल रैंक पर पदोन्नति दी है। लेफ्टिनेंट जनरल शरीफ 61 वर्षीय जनरल अशफाक परवेज कियानी का स्थान लेंगे जो छह साल तक सेना की कमान संभालने के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
Updated : 27 Nov 2013 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire