राम लीला' करने की वजह दीपिका नहीं : रणवीर

राम लीला करने की वजह दीपिका नहीं : रणवीर
X

मुंबई | रणवीर सिंह का कहना है कि उन्हें 'राम लीला' में काम दीपिका पादुकोण की वजह से नहीं किया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला' अभी हाल ही में प्रदर्शित हुई है। 'राम लीला' टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हो चुकी है। रणवीर सिंह ने कहा कि 'राम लीला' में मैंने दीपिका के कारण काम नहीं किया है। रणवीर ने कहा कि 'राम लीला' की कहानी ने मेरा दिल छू लिया था। ऐसी कहानियां हर दिन नहीं बनती हैं। मुझे पता था कि 'राम लीला' मेरे करियर को बहुत आगे तक लेकर जाएगी। 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल', 'बैंड बाजा बारात' और 'लुटेरा' में मैंने अलग-अलग तरह की भूमिकायें की थी।
रणवीर सिंह ने कहा कि 'राम लीला' में मैंने एक अभिनेता के तौर पर काम किया जो कुछ भी कर सकता है। 'राम लीला' ने मेरे अभिनय को उबारने में मदद की है। 'राम लीला' मेरे लिए बेहद खास है।

Next Story