पाक सेना ने फिर किया संघर्ष विराम

X
जम्मू | पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मेंढर सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों ने मेंढर सेक्टर में बालाकोट इलाके में शाम को भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बगैर किसी उकसावे के भारतीय सीमा में चौकियों पर गोलीबारी की और भारतीय सेना ने भी जवाबी गोलीबारी की। पाकिस्तानी सैनिक स्वचालित और छोटे हथियारों का उपयोग कर रहे हैं।
संघर्ष विराम की घटना लगभग एक पखवाड़े की शांति के बाद सामने आई है। इस साल के शुरू से लेकर अब तक पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का 260 बार उल्लंघन किया है। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौता नवंबर 2003 में हुआ था।
Next Story