आंध्रप्रदेश के तट से निकला हेलेन, हो सकती है और बारिश

आंध्रप्रदेश के तट से निकला हेलेन, हो सकती है और बारिश
X

हैदराबाद | हेलेन चक्रवात के आंध्रप्रदेश के तट को पार करने के बाद अधिकतर जगहों पर ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी की गई है और राज्य पिछले माह के बाद आई इस दूसरी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आंकलन करने में लगा है। अधिकारियों ने कहा कि कृष्णा जिले में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में कल दो लोग मारे गए थे। खबरें बताती हैं कि यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। आपदा प्रबंधन आयुक्त की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि पिछली रात गंटूर जिले के बपाटला तट से हेलन के गुजरने के आंध्रप्रदेश के अधिकतर इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश हो सकती है।`अगले 24 घंटों में उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और गुंटूर, कृष्णा, पश्चिमी गोदावरी जिलों में बारिश होगी। तेलंगाना में भी बारिश होगी।` राज्य आपदा प्रबंधन आयुक्त सी पार्थसारथी ने कहा कि धान की फसल कटने के लिए तैयार है और नारियल व केले की फसलों को तटीय जिलों में बहुत नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी गोदावरी जिले की फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। कृष्णा, पूर्वी गोदावरी और श्रीकाकुलम के तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई। गंटूर और विशाखापत्तनम जिलों में भी चक्रवात का प्रभाव महसूस किया गया। उनके अनुसार, राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 10 दल तैनात किए गए हैं। आंध्र प्रदेश में अक्तूबर की शुरूआत में `फेलिन` चक्रवात आया था
वहीं, कृष्णा के जिलाधीश रघुनंदन राव ने कहा कि तटीय इलाकों में सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी गई थी। कृष्णा जिलाधीश के कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष खोला गया है। 

Next Story