Home > Archived > रूस में विमान दुर्घटना, 50 लोगों की मौत

रूस में विमान दुर्घटना, 50 लोगों की मौत

मास्को | रूस की एक घरेलू विमानन कंपनी का एक बोइंग-737 विमान कजान शहर के हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश करते समय रविवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इसमें सवार सभी 50 लोगों की मौत हो गई। विमान मास्को से उड़ान भरने के एक घंटे बाद भारतीय समयानुसार आठ बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 44 यात्री और चालक दल के छह सदस्यों की मौत हो गई है।

Updated : 18 Nov 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top