Home > Archived > जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार
X

जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करनेवाले एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घुसपैठिए  को बीएसएफ के जवानों ने जम्मू जिले के आर.एस.पुरा सेक्टर के अरनिया इलाके से गिरफ्तार किया।
अधिकारी ने बताया, "घुसपैठिए के पास से कोई हथियार बरामद नहीं किया गया है, हम अपनी सीमा में उसके घुसपैठ के पीछे की वजह का पता लगा रहे हैं।"बीएसएफ ने घुसपैठिए को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। 

Updated : 15 Nov 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top