राष्ट्रमंडल सम्मेलन: प्रधानमंत्री ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति को पत्र लिखा, जताया खेद

राष्ट्रमंडल सम्मेलन: प्रधानमंत्री ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति को पत्र लिखा, जताया खेद
X

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे को पत्र लिखकर 15 नवंबर को आयोजित हो रहे राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों (चोगम) के सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाने का अफसोस जताया है।
सूत्रों ने कहा कि सिंह ने राजपक्षे को लिखे एक संक्षिप्त पत्र में चोगम सम्मेलन में शामिल नहीं होने के अपने फैसले के बारे में जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा यह पत्र श्रीलंकाई राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।


Next Story