दिल्ली में हर्षवर्धन बने भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
X
X
नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री पद के तौर पर डॉ हर्षवर्धन पर आखिरी मुहर लगा दी है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने हर्षवर्धन को दिल्ली का मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित किया। इस मौके पर पार्टी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उनको मुबारकबाद दी। आडवाणी ने कहा कि हम केवल विधानसभा चुनाव में ही नहीं बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता में वापस आयेंगे। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ ने इस मौके पर कहा, सर्वसम्मति से हर्षवर्धन के नाम का ऐलान किया गया है। उन्होंने विजय गोयल की तारीफ करते हुए कहा- विजय ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अच्छा काम किया है। आडवाणी ने कहा कि हम केवल विधानसभा चुनाव में ही नहीं बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता में वापस आयेंगे।
Updated : 23 Oct 2013 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire