Home > Archived > रूस में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मानद उपाधि से सम्मानित

रूस में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मानद उपाधि से सम्मानित

रूस में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मानद उपाधि से सम्मानित
X

मॉस्को । रूस के प्रतिष्ठित मॉस्को स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को डॉक्टर की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि संस्थान द्वारा उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संस्थान का इतिहास काफी शानदार रहा है और इसने रूसी तथा अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में काफी योगदान दिया है।
प्राप्त सम्मान लेने के बाद सिंह ने कहा, ‘'यह सम्मान भारत के प्रति रूसी लोगों के प्यार का प्रतीक है। साथ ही यह दोनों देशों के रिश्तों की मजबूती को दर्शाता है। सार्वजनिक जीवन में पिछले कई दशकों में मैंने निजी तौर पर इसका अनुभव किया है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘20वीं सदी दोनों देशों के लिए एक उपलब्धिपूर्ण बदलाव की रही। इस दौरान दोनों देशों के राजनीतिज्ञों, बुद्धिजीवियों तथा कलाकारों ने किस तरह आपस में संबंध रखा और साथ ही एक-दूसरे के विचारों को प्रभावित किया।’’
साथ ही सिंह ने कहा कि भारत व रूस के कई सदी पुराने रिश्ते व्यापार और संस्कृति से जुड़े हैं। अपने संबोधन में सिंह ने महात्मा गांधी व लियो टॉल्सटॉय का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों के बीच पत्राचार से पता चलता है कि किस तरह गांधी के अहिंसा के सिद्धान्त को लेकर टॉल्सटॉय की सोच कितनी रचनात्मक थी।

Updated : 21 Oct 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top